आफत की बारिश

झांसी में आफत की बारिश :कई कच्चे मकान हुए धराशाई

/

झांसी। जनपद में लगातार  हो रही मूसलाधार बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बनती जा रही है। मऊरानीपुर क्षेत्र में ग्राम लारौनी में बारिश के चलते करीब आधा दर्जन कच्चे मकान भरभराकर धराशाई हो गए। मकान गिरने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। आफत की बारिश सूत्रों के अनुसार  मामला मऊरानीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम लारौनी का है। लगातार बारिश के बीच गांव में कई कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। जानकारी के मुताबिक रूपेंद्र पुत्र रमेश चंद्र, बलराम पुत्र साहजान, महेश पुत्र चतुर्भुज और दामोदर पुत्र भनी समेत करीब आधा दर्जन ग्रामीणों के मकान बारिश की वजह से धराशाई हुए हैं।

मकान गिरने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। अचानक मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान जुटाने का संकट खड़ा हो गया है।

हादसे के दौरान परिवार के कई सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

साइबर फ्रॉड में त्वरित कार्रवाई, एक को बचाया, दो पीड़ितों की रकम वापस

Next Story

कुडार नदी की बाढ़ में फंसे 06 किसानों को सेना ने बचाया

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!