वृद्ध का शव बरामद

धसान नदी से वृद्ध का शव बरामद

/

झांसी। जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के देवरी चौकी इलाके में धसान नदी में डूबे एक वृद्ध का शव करीब 15 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिया गया  । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरी चौकी क्षेत्र निवासी लगभग 60 वर्षीय सुखई पाल मंगलवार को अपनी भैंसें चराने के लिए धसान नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वह नदी की गहराई में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही देवरी चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह गौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की सहायता से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। लगातार लगभग 15 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वृद्ध का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।  पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

Next Story

झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में 77 वर्षीय पेंशनर के टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन

Latest from Jhansi

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

error: Content is protected !!