समाजवादी पार्टी घोषणा पत्र

भ्रष्टाचारियों का भ्रष्टाचार में ही होगा अंत: डॉ़ चंद्रपाल सिंह यादव

//

झांसी 30 अप्रैल । समाजवादी पार्टी ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी सतीश जतारिया को जनता से जीत दिलाने की अपील करते हुए  समाजवादी वचन पत्र में समृद्ध झाँसी का घोषणा पत्र 2023 जारी  किया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य सभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के महापौर पद प्रत्याशी सतीश जतारिया ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने  अपना घोषणा पत्र जारी किया।

उन्होंने कहा भाजपा के लोग नगर निगम में रहे लेकिन उन्होंने क्या किया क्या नही किया यह हम नहीं बता  सकते जनता खुद जानती है। कागजों में अखबारों में लोगों को प्रलोभन देकर उन्होंने विकास की बात की। उन्होंने कहा कि जैसे ही  समाजवादी पार्टी जीतेगी बहुत से ऐसे कार्य है जो आजतक नही हुए उन्हे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी,  आजादी के बाद आम जन को जो  सुविधा मिलना चाइए वह नहीं मिली,  देश की सरकार अमृत महोत्सव मना रही वही झांसी में एक कॉलोनी के लोग पानी के लिए पानी नहीं  वोट नही करने की बात कह रही है।

उन्होंने  कहा भाजपा केवल झूठे वादे करती है, झांसी की हकीकत को सामने लाने के लिए मीडिया ही माध्यम है।

उन्होंने कहा नगर निगम महापौर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का जीतता है तो कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर जनता को सेवा करते हुए शहीद हो गए उनके परिवार को समाजवादी पार्टी पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता, कोरोना काल में शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सार्वजनिक शौचालय शुरू कराएंगे, सड़कों पर घूमने वाले आवारा छुट्टा जानवरों से छुटकारा दिलाने के लिए  नई गौशालाएं बनेंगी, सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन मिलेगा, हाउस टैक्स हाफ व वाटर टैक्स माफ  होगा, सफाई व्यवस्था, पानी व्यवस्था उत्तम होगी, पानी जल भराव समाप्त होगा, गंदगी के स्थानों को चिन्हित कर सेल्फी प्वाइंट बनेगा, शिक्षा पहली बार सभी के द्वार, छात्रवृति, कोशल विकास योजना का सभी को लाभ मिलेगा, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा, स्मार्ट सिटी के तहत झांसी नगर निगम में वोर्टिगल गार्डन बनाने पर हुए करोड़ो के घोटाले की जांच कराएंगे।

ऐतिहासिक धरोहर सफाई घोटाला, स्ट्रीट लाइट घोटाला सहित कई घोटालों  की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा की वह अपना घोषणा पत्र जनजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा झांसी नगर निगम महापौर पद जनता ने जिताया तो उन्हे यह वचन पत्र घोषणा पत्र में लिखे सभी वादे पूरे होंगे।

इस दौरान  सीताराम कुशवाहा, पूर्व मंत्री अजय सूद,  अस्फान सिद्धकी,  राहुल सक्सेना,चन्द्रप्रकाश मिश्रा, उमा शंकर यादव, अरविंद वशिष्ठ, संजय पाल, शकील खान, भगवत राजपूत,  विजय झासिया, मोहर सिंह राठौर, आरिफ खान , राहुल मिश्रा,  राहुल महाल्या, आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

उम्मीदवारों ने किया निर्धारित सीमा से अधिक खर्च तो हो जायेगी जमानत धनराशि जब्त

Next Story

पैरामेडिकल में समाज के विभिन्न क्षेतों से जुड़े 1200 से अधिक लोगों ने सुनी “ मन की बात’

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!