भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

//

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया। सर्व प्रथम भगवान श्री शिव जी के मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत मतदाता दिवस पर उपस्थित जनों को शपथ दिलाई गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह

रत्नेश क्लब के संस्थापक इंजी.रत्नेश दुबे के साथ ही उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का स्वागत और सम्मान किया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग व सम्मान करते हुए आम जन को लाभान्वित करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

उन्होंने समारोह के आयोजक, रत्नेश क्लब के संस्थापक इंजी.रत्नेश दुबे के सामाजिक कार्यों के संबंध में कहा कि श्री दुबे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो शुरुआत की गयी है वह अत्यंत सराहनीय है । संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रानू देवलिया ने किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय पटवारी, गोकुल दुबे, पंकज शुक्ला, कपिल शर्मा, बंटी वशिष्ठ,अजय तिवारी, योगेश तिवारी,सोनू पुरोहित, रोहित सक्सेना, प्रवीण शर्मा एड, दीपक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

Next Story

झांसी रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!