बबीना विधायक राजीव सिंह

बबीना विधायक राजीव सिंह ने बरुआसागर में किया सड़क निर्माण का भूमि पूजन

/

झांसी | बबीना विधानसभा राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र के बरुआसागर मंडल में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। ये सड़कें उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत की गई हैं।बबीना विधायक राजीव सिंह निर्माण कार्य में बरुआसागर नगर पालिका से खंदरी (हरपुरा) होते हुए मध्य प्रदेश सीमा तक तथा एनएच-39 के किलोमीटर 14 से हनुमान खिरक (टोर) संपर्क मार्ग तक की सड़कें शामिल हैं।
विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे आवागमन सुगम बनेगा और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।इस दौरान विधायक ने कहा कि बबीना विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क, आधारभूत सुविधाएं और विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया।

परियोजना की मुख्य बातें:
दो सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन
बरुआसागर से खंदरी होते हुए एमपी सीमा तक सड़क
एनएच-39 से हनुमान खिरक संपर्क मार्ग का निर्माण
आवागमन होगा सुगम, विकास को मिलेगी गति

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में झांसी की श्रेया और सानवी ने जीते कांस्य पदक

Next Story

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, चेहरे खिले

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!