झांसी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर एवं कैडेट जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में झांसी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय हाल में आयोजित सब जूनियर एवं कैडेट जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में झांसी की सानवी कश्यप और श्रेया तिवारी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कराटे एसोसिएशन ऑफ झांसी के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक आनंद साहू के नेतृत्व में प्रतिभाग करने वाली दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय यथार्थ कराटे एकेडमी के प्रशिक्षक आनंद साहू को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
झांसी के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले में खेल प्रतिभाओं के उभरते स्तर को दर्शाता है। लगातार मिल रही सफलताओं से आने वाले समय में और बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई जा रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
