बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)

बीयू में सांसद अनुराग शर्मा व कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की उपस्थिति में पूर्व छात्रों का हुआ भव्य संगम

//

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)  में र्व छात्र संघ के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ने अपने संबोधन में कहा कि, ” पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की विरासत और गौरव होते हैं। उनका योगदान केवल संस्थान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका होती है।” उन्होंने विश्वविद्यालय को 5 करोड रुपए दिए जाने की घोषणा की।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की रचनात्मक भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पिछले 2 वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरातन छात्रों के साथ साझा किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालय, भारत के महानिदेशक अजय प्रताप सिंह तथा भारत सरकार में सहायक श्रम आयुक्त  उपेंद्र नाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक योगदान और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में समलैंगिकता का मामला सामने आया, महिला ने लगाई नदी में छलांग

Next Story

जनचौपाल में बिजली विभाग से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें मिलने पर सांसद ने लगायी फटकार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!