कच्चा मकान भरभराकर गिरा

झांसी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

//
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 और प्लेटफॉर्म नंबर-2 को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब  एक युवक का शव फंदे से लटका मिला । सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची तथा शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रितेश कुमार (पुत्र गुलाब सिंह), निवासी लक्ष्मणपुर, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
झांसी रेलवे स्टेशनजीआरपी क्षेत्राधिकारी सलीम खान ने बताया कि डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फुटओवर ब्रिज पर लगी लोहे की जाली से तार के सहारे लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि युवक ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सफाई कर्मचारी की बर्खास्तगी के विरोध में हंगामा, प्रशासन ने समझाकर रोका जुलूस

Next Story

 वाहनों पर अवैध हाई-बीम और अतिरिक्त एलईडी लाइटों पर चलेगा शिकंजा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!