झांसी आरपीएफ

झांसी आरपीएफ का छापा, 50 हजार की रेल संपत्ति बरामद

//

झांसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल संपत्ति की चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपए मूल्य की रेलवे संपत्ति बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर मध्य रेलवे पी.के. गुप्ता के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी जितेंद्र कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 28 जुलाई को आरपीएफ पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के निरीक्षक योगेश कुमार और क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने नयागांव रोड स्थित सीतापुर वाटिका में संचालित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से रेलवे इंजन के अल्टरनेटर रूम में प्रयुक्त होने वाले केबल बरामद किए गए।

पूछताछ में कबाड़ दुकान संचालक बरामद रेल सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या स्वामित्व का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।

आरपीएफ ने धीरज साहू (23) पुत्र बलराम साहू, निवासी नगर, थाना प्रेमनगर, झांसी को रेल संपत्ति अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में तीन अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्हें वांछित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

आरपीएफ ने कहा है कि रेल संपत्ति की चोरी, अवैध खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सड़क हादसे में घायल

Next Story

विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला जेडीए का बुलडोजर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!