समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक की झांसी से उठी मांग

//

झांसी। रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय,  38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में झांसी  में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान कराने की मांग की।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा के नेतृत्व में जिला महासचिव सलीम मंसूरी की अध्यक्षता में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सलीम मंसूरी ने आरोप लगाया कि जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि यह मामला हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। किसी भी कार्रवाई में संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश छात्र और शिक्षा हित में नहीं है। इससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त कर मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सुपारी देकर कराई संजय सिंह की हत्या, दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Story

सतर्क रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार, 13 कर्मचारियों को मिला सम्मान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!