नगर निगम

सीपरी बाजार में चला नगर निगम का पीला पंजा

/

झांसी। नगर आयुक्त के निर्देश पर झांसी नगर निगम ने गुरुवार को सीपरी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में गुरुनानक चौक से आर्य कन्या चौराहा एवं सब्जी मंडी के आसपास के क्षेत्रों में सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगमनगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान और अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटवाया। साथ ही स्थानीय व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को भी हटाया गया। नगर निगमअभियान के दौरान नगर निगम द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगमइस अभियान में अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त सीपी पांडेय, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल सुरेश सिंह तथा सफाई निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम की मैराथन बैठकें जारी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!