झांसी। सामाजिक संस्था “प्रयास: सभी के लिए” ने विद्यालयों के पुनः खुलने से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झांसी को एक सुझाव-पत्र सौंपा। यह पहल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के सानिध्य एवं अध्यक्ष के.डी. गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

संस्था ने सुझाव दिया कि सभी स्कूल वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य किया जाए, उन्हें निर्धारित वर्दी में रखा जाए, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के खुलने और छुट्टी के समय में अंतर रखा जाए, जिससे यातायात का दबाव कम हो सके।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यालय प्रशासन, परिवहन विभाग और वाहन चालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
