भाजपा कार्यालय

भाजपा कार्यालय में मोची समाज के लोगों का हुआ सम्मान

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में मोची (चर्मकार) समाज के लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि मोची समाज का हमारे सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भाजपा हमेशा से इस समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।

उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम, कर्म और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ अनुराग अहिरवार, अभिषेक जैन एवं संजीव अग्रवाल ‘लाला’ मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग अहिरवार ने किया, जबकि आभार अजय अहिरवार ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जीआरपी की तत्परता और ऑटो चालक की ईमानदारी से महिला यात्री को मिला खोया बैग

Next Story

स्कूली वाहनों और यातायात व्यवस्था को लेकर ‘प्रयास’ ने सौंपा ज्ञापन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!