झांसी। आकांक्षा समिति झांसी मंडल की ओर से जंगल सफारी परिसर में ‘आकांक्षा उपवन’ का उद्घाटन किया गया। मंडल अध्यक्षा डॉ. रचना बिमल दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में समिति की सदस्यों ने चंदन, आम, अमरूद, रुद्राक्ष, जामुन, नींबू और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
सदस्यों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। बैठक में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई एवं विभिन्न कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही गौ-पालन, संस्कृति एवं संस्कार संवाद, गीता ज्ञान और संयुक्त परिवार के महत्व जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया।
कार्यक्रम में आकांक्षा सखियों ने गीत प्रस्तुत किए। डॉ. मनीषा जैन ने माउथ ऑर्गन पर देशभक्ति गीत की धुन प्रस्तुत की। उपसचिव डॉ. नीति शास्त्री ने समिति की प्रगति आख्या प्रस्तुत की, जबकि महासचिव प्रियंका प्रियदर्शिनी ने आभार व्यक्त किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
