

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा:
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं के स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्व सर्वोपरि है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन टिकट न मिलने पर संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करना भी कार्यकर्ता का दायित्व है। 2027 का विधानसभा चुनाव सामने है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटें।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सीपरी, प्रेमनगर, सदर कैंट, शिवाजी नगर, शहर और सिविल लाइन मंडलों में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इलाइट चौराहे से नगर निगम गेट तक भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुधीर सिंह, रवि शर्मा, राजीव सिंह, पवन गौतम, बिहारीलाल आर्य, हेमंत परिहार, संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, राजकंतेश वर्मा, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, संजीव अग्रवाल लाला, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा, बंटी राज बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
