गांजा बरामद

झांसी में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 350 किलो गांजा बरामद

//

झांसी। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रक्सा पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) झांसी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है।गांजा बरामदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने यहां पुलिस लाइन में पत्रकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि विशेष सूचना के आधार पर थाना रक्सा पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुन्नालाल झा निवासी जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश), बालगोविंद ओझा निवासी जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश ), संजय अग्रवाल निवासी जिला ग्वालियर तथा संजय गौर निवासी जिला ग्वालियर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, तस्करों ने गांजे की खेप को अगरबत्ती के डिब्बों में छिपाकर परिवहन करने की योजना बनाई थी, ताकि अगरबत्ती की गंध के कारण गांजे की बदबू बाहर न आ सके और पुलिस को शक न हो। हालांकि, मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी यह चाल नाकाम हो गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों के साथ आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना रक्सा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मुन्नालाल झा पिछले तीन से चार वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर पूरे गिरोह को ध्वस्त करने की दिशा में कार्य कर रही है।

एसएसपी ने इस सफलता के लिए एएनटीएफ प्रभारी और थाना रक्सा प्रभारी समेत पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी को मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस और जनता दोनों को मिलकर कार्य करना होगा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विश्व रक्तदान दिवस पर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने किया रक्तदान

Next Story

पेयजल संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा,सौंपा ज्ञापन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!