लिफ्ट में फंसे यात्री

झांसी रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, एक घंटे बाद निकाले गए सुरक्षित

/

झांसी।  झांसी में स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर 4  और 5  के बीच लगी लिफ्ट अचानक खराब होकर बीच में ही रुक गई। लिफ्ट में महिलाएं, पुरुष और बच्चे समेत कई यात्री फंस गए।लिफ्ट में फंसे यात्रीबताया जा रहा है कि एक यात्री के बैग की पट्टी लिफ्ट के दरवाजे में फंसने से लिफ्ट रुक गई। करीब एक से सवा घंटे तक यात्री अंदर फंसे रहे, जिससे गर्मी और घुटन के कारण घबराहट फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर  स्टेशन पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ कर्मियों   ने किसी तरह दो बच्चों को पहले बाहर निकाला, जबकि बाकी यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।लिफ्ट में फंसे यात्रीलिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकली गयी एक महिला ने बताया कि लिफ्ट रुकने के बाद  बिजली बार-बार जाने से पंखे भी बंद होते रहे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अंदर बेहद घुटन और घबराहट होने लगी थी ।

घटना के चलते कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गईं।इस पूरे मामले ने रेलवे कके यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ देने के दावों  और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूंके राहुल -अखिलेश के पुतले

Next Story

सांसद अनुराग शर्मा ने बारदाना कमी पर जताई नाराज़गी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!