झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया

/

झांसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर झांसी रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल

उत्तर मध्य रेलवे के  झांसी मंडल में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं अन्य रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त झांसी मंडल कार्यालय को भी विशेष रोशनी से सजाया गया है, जिससे देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना झलकती है।

झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। समारोह के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड मार्च, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

झांसी रेल मंडल

झांसी मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस के इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

Next Story

सांसद अनुराग शर्मा ने हैदराबाद में प्रस्तुत की विकास पथ पर बढ़ते उत्तर प्रदेश की तस्वीर

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!