विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट

झांसी: विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

//

झांसी ।बुंदेलखंड के झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं सनफ्रान विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट पावर्ड बाई माइसेम सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का शुभारंभ आज किया गया ।

विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट

मुख्य अतिथि सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित शुक्ला डीजीएम सनफ्रान ग्रुप, अखिलेश ताम्रकार प्लांट हेड माईसेम सीमेंट हाइडल वर्ग, बीएल सोनी माईसेम सीमेंट, महेंद्र सिंह खालसा सनफ्रन ग्रुप केपी सिंह प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, शांतनु रघुवंशी माईसेम सीमेंट एवं संजय पटवारी अध्यक्ष व्यापार मंडल ने विनोद खंडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट

मुख्य अतिथि सुधीर सिंह ने दद्दा ध्यानचंद की कर्मभूमि में झांसी में झांसी हाकी सचिव एवं सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए और सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया जाए।

विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट

इस दौरान उद्घाटन मैच में ए. वी.स्पोर्ट्स, ग्वालियर एवं ब्लू स्टार बरेली, रायसेन के मध्य खेला गया। बरेली की टीम ने 5 वें मिनट में फील्ड गोलकर एक शून्य की बढ़त ली, परंतु खेल के छठवें मिनट में ही ग्वालियर के यश ने फील्ड गोलकर स्कोर एक-एक बराबर कर दिया, ग्वालियर के आकाश शर्मा ने 11 मिनट में फील्ड गोल कर दो एक की बढ़त बना ली।

विनोद खंडकर अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट

दूसरे क्वार्टर में रायसेन के कप्तान एकलव्य ने पेनाल्टी कार्नर के द्वारा गोल कर पुनः स्कोर दो-दो की बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर में रायसेन के कप्तान इकलव ने पेनाल्टी कार्नर के द्वारा गोल कर तीन दो की बढ़त हासिल कर ली।ग्वालियर के खिलाड़ी यश ने चौथे क्वार्टर में फील्ड गोल कर स्कोर तीन-तीन की बराबरी पर ला दिया।

इस उतार चढ़ाव भरे मैच में रायसेन ने अंतिम समय में नीरज के फील्ड गोल के बदौलत चार तीन से जीत दर्ज की और अंतिम सिटी बनने के साथ खत्म हुए इस मुकाबले में रायसेन विजय रहा।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रायसेन के एकलव्य को अल्फा हॉकी लखनलाल गुप्ता, नरेश गुप्ता राजू रक्सा एवं केपी सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी के पी सिंह के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
आज अंपायरिंग की भूमिका में बृजेश यादव, सुनील चौधरी, सुशील महर्षि ,रूपेंद्र कुमार, सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, जावेद खान ने निभाई। टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाला,मनीषा एवं कशिश यादव रही ।टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव लखनऊ एवं राजेश बिहारी नागपुर में टेक्निकल व्यवस्था संभाली।

आज के कार्यक्रम में अतिथियों का सुबोध खंडकर, अशोक ओझा, सलीमुद्दीन, चंद्र मोहन राय, नरेंद्र गोस्वामी सग्गू , राजेश भंडारिया, सुरेश भगोरिया एवं मुन्नालाल कुशवाहा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं विवेक देव ने किया और आभार आयोजन सचिव पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने व्यक्त किया।

26 जनवरी को दोपहर 1:30 से एम एस स्पोर्ट्स धौलपुर और ब्लू स्टार रायसेन जबकि दूसरा मैच 3:00 बजे से एल वी एम हॉकी अकादमी और भीलवाड़ा हॉकी अकादमी के मध्य खेला जाएगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आईजी झांसी आकाश कुलहरि राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Next Story

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।