भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन

झांसी में हुआ भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन

//
झांसी। बुंदेलखंड की वीरांगना नगरी झांसी में भारतीय जनता पार्टी के 45 वे स्थापना दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में आज सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में झांसी विधानसभा के पांच मण्डल शहर, सिविल लाइन, प्रेमनगर, शिवाजीनगर, सीपरी के सक्रिय सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, मुख्य वक्ता नगर विधायक रवि शर्मा एवं मुख्यवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन नागेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित व डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रथम वक्ता व जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज 45 वर्ष के बाद पार्टी केन्द्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सस्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मानता है कि अभी भाजपा का विस्तार होना शेष है। नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुँचाया है।
भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन
मुख्यवक्ता नगर विधायक रवि शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों मे विकसित भारत की यात्रा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन से गुजरे हैं।  2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जायेगा जब भारतवर्ष के पटल पर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी पुनर्जागरण की मिशाल जलने लगी। जब 2014 में  श्री मोदी  के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो मोदी जी ने गत एक दशक से थोड़े ही अधिक समय में हम सभी को गौरवान्वित किया।
उन्होनें बताया कि उज्जवला योजना से भारत की करोड़ों माताओं और बहनों को 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनैक्शन निशुल्क वितरित किये गये। मुद्रा योजना के तहत 65 प्रतिशत से अधिक लोन महिला उद्यमियों को प्रदान किये गये। मोदी जी की सरकार में ही अयोध्या में भगवान श्रीराम को टेंट से निकल कर भव्य सुन्दर मंदिर में विराजमान किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। काशी विश्वनाथ एवं महाकाल कॉरिडोर ने एक सुव्यवस्थित व्यवस्था दी।
महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन ने जहाँ पूरे विश्व को हतप्रभ किया, वहीं देश की सांस्कृतिक चेतना को जाति धर्म से परे उठाकर उसमें नई जान फूंकी। उन्होनें कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से हुए लाभ से तो सभी परिचित हैं परन्तु जब हम ध्यान से विश्लेषण करें तो इन योजनाओं से देश के स्वावलंबन को मजबूत करने के साथ ही वैश्विकता के दौर में भी आर्थिक राष्ट्रवाद का बिगुल बजाया है।
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा , शिक्षक विधायक  बाबूलाल तिवारी, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला जी, पूर्व जिलाध्यक्ष  संतोष सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा,प्रदीप सरावगी , संजीव तिवारी,  शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन विधानसभा संयोजक अखिलेश गुप्ता व आभार जिला संयोजक करूणेश वाजपेयी ने किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर

Next Story

झांसी रेल मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास में रचे कई कीर्तिमान

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)