युवक की पिटाई

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की पिटाई मामला ,जांच के आदेश

/
झांसी 28 अगस्त ।  बुंदेलखंड के झांसी में शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का पिटाई का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । मामले के तूल पकड़ने के बाद जाँच के आदेश दिए गए ।
युवक की पिटाई
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि यह मामला शाहजहांपुर थाने कंडौर गांव का है । जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक गांव के लोगो को ईट पत्थर मार रहा था जिस पर पुलिस को सूचित किया गया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी युवक को लेने पहुंचे लेकिन युवक के अनियंत्रित होने के कारण आवश्यक बाल प्रयोग किया गया । मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए है । जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जायेगी ।
गौरतलब है की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे पुलिस कर्मी मानसिक से विक्षिप्त युवक को पीटते नजर आ रहे है । मीडिया में भी मामले के  तूल  पकड़ने के बाद पुलिस ने आनन फानन में जांच के आदेश दे दिए है ।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की यादों को संवार रही योगी सरकार

Next Story

एससी, एसटी और ओबीसी के युवाओं को लखनऊ में मिलेगा प्रशिक्षण

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!