हॉकी के जादूगर ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की यादों को संवार रही योगी सरकार

//
झांसी ,28 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की विरासत को सहेजने और उसे सम्मान देने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से, योगी सरकार ने झांसी में ‘हीरोज ग्राउंड’ का उच्चीकृत कर दिया है। इस ग्राउंड से मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन की शुरुआत हुई थी, और अब इसे नए रूप में प्रस्तुत किया गया है।
झांसी स्मार्ट सिटी ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचंद म्यूजियम का निर्माण कराया है, जिसका लोकार्पण 29 अगस्त, 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। मेजर ध्यानचंद संग्रहालय विश्व का दूसरा और एशिया का पहला हॉकी संग्रहालय है, जो मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। इस संग्रहालय में मेजर ध्यानचंद के द्वारा जीते गए ओलंपिक पदकों के साथ ही हॉकी से जुड़ी उनकी निजी वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया है।
मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के कारण यह संग्रहालय झांसी में पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया के हॉकी फैंस यहां मेजर ध्यानचंद को जानने के लिए यहां आते हैं। इसी संग्रहालय के पास सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया था।
इसके अलावा, योगी सरकार ने मेरठ में उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया है, जिसे मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा। इस विश्वविद्यालय में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की व्यवस्था होगी, जिससे खिलाड़ी और खेल प्रेमी अपने करियर को संवार सकेंगे।
यहां खिलाड़ियों को सभी प्रकार के खेलों की सुविधा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के तैयार हो जाने के बाद इसमें 540 पुरुष और 540 महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी।
योगी सरकार की इन पहलों से न केवल प्रदेश की खेल धरोहर को सम्मान मिला है, बल्कि मेजर ध्यानचंद की स्मृतियों को जीवंत रखा जा रहा है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों और योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

Next Story

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की पिटाई मामला ,जांच के आदेश

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!