केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

जबलपुर से आये 75 विद्यार्थियों ने किया झांसी के कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

/

झांसी 23 मई । बुंदेलखंड में झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का आज जबलपुर के मंगलयान विश्वविद्यालय से आये 75 छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया।

जबलपुर विवि के अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुरेश तिवारी और डॉ. प्रियंका (सहायक प्रोफेसर) के साथ  आये बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के 75 विद्यार्थियों ने झांसी के कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

इस दौरान अधिष्ठाता कृषि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय डॉ. आरके सिंह,  ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और विश्वविद्यालय झांसी में चल रहे फसल सुधार कार्यक्रमों पर चर्चा की।

उन्होंने इन कार्यक्रमों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक आनुवंशिक विधियो के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. कुलेश्वर प्रसाद साहू पूरे भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ रहे और विश्वविद्यालय में  चल रही गतिविधियो के बारे मे चर्चा की।

झांसी 23 मई ।  बुंदेलखंड में झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का आज जबलपुर के मंगलयान विश्वविद्यालय से आये 75 छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया।

छात्रों ने विवि में आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं के बारे मे जानकारी हासिल कि और परिसर में संरक्षित खेती सुविधा, ड्रैगन फ्रूट-स्ट्रॉबेरी इंटरक्रॉपिंग सिस्टम और फलों के बगीचे का दौरा किया। विद्यार्थियों को मधुमक्खी सलाहकार डॉक्टर हरिचंद एवं डॉ योगेन्द्र मिश्रा ने मधुमक्खी प्रक्षेत्र का भी भ्रमण कराया। इस पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थी  काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने उच्च कृषि शिक्षा के बारे मे भी जानकारी हासिल की।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में शॉट सर्किट के कारण दुकानों में लगी भीषण आग

Next Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति समेत चार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!