सामूहिक विवाह कार्यक्रम

झांसी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 600 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

/

झांसी 09 फरवरी।  वीरांगना नगरी झांसी में “ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के तहत पंजीकृत 628 जोड़ों में से  आज 600 विवाह बंधन में बंधे।

यहां बुंदेलखंड महाविद्यालय में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा  नगर निगम के समन्वय  से आयोजित  विवाह कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल बनाया गया जिसमें हिंदू जोड़ों के साथ मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का भी विवाह कराया गया। विभाग पर्यवेक्षक सागर भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 628 जोड़ों ने विवाह के लिए आवेदन किया था और दाेपहर तक 600 जोड़ों का विवाह संपन्न करा दिया गया है। अभी जो शादियां शेष हैं उनका आयोजन किया जा रहा है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि जिन जोड़ों का आज विवाह कराया गया है उन्हें उपहारस्वरूप कन्याधन के रूप में 35 हजार रूपये लड़की के खाते में दिये जाते हैं। इसके अलावा 10 हजार रूपये का सामान दिया जाता है साथ ही छह हजार रूपये विवाह पंडाल, सामगी और विवाह कार्यक्रम आदि पर खर्च किये जाते हैं। शादी में शामिल होने वालों को लंच पैकेट मुहैया कराये जाते हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहद महत्वपूर्ण योजना है जिसका आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। जिन जोड़ों की शादियां रह गयीं हैं उन्हें अन्य तिथियों पर संपन्न कराया जायेगा।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम
इस अवसर पर मौजूद विधायक गरौठा जवाहर सिंह राजपूत ने कहा कि जब से योगी की सरकार बनी है तब से लगातार गरीबों और किसानों के लिए काम कर रही है । इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह योजना शुरू की ताकि गरीब लोग भी अपने बेटे बेटियों का विवाह कम खर्च में कर सकें । आमजन को सरकारी मदद से अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहयोग के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम
 झांसी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के साथ नगर आयुक्त पुलकित गर्ग नेे इस अवसर पर बीकेडी का दौरा कर विवाह सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न जाति और धर्म के जोड़ों को जिलाधिकारी ने इस योजना के संबंध में जानकारी दी और अन्य पात्र लोगों को भी योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिये।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ऐसा क्या हो रहा है झांसी रेल मंडल में कि हो रहा है दोहरा मुनाफा

Next Story

झांसी के रक्सा थानाक्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़,दो गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!