गांजे के साथ दो गिरफ्तार

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक और गांजे के साथ दो गिरफ्तार

//

झांसी।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और 1 किलो 404 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नवाबाद पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खजुराहो हाईवे से करगुवां जी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने करगुवां जी निवासी 25 वर्षीय रामजी रायकवार और समथर क्षेत्र के 24 वर्षीय आनंद अहिरवार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 404 ग्राम अवैध गांजा और बिना नंबर की चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस संबंध में थाना नवाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रामजी रायकवार के विरुद्ध चोरी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आनंद अहिरवार पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत तीन दर्जन के करीब आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 बीयू के भास्कर इंस्टीट्यूट का राष्ट्रीय स्तर पर परचम

Next Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. मुहम्मद नईम बने इंडियन सोशल साइंस एकेडमी के संयुक्त सचिव

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. मुहम्मद नईम बने इंडियन सोशल साइंस एकेडमी के संयुक्त सचिव

झांसी। महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालयके समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य एवं बुंदेलखंड के सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र

error: Content is protected !!