काव्य संगोष्ठी

काव्य संगोष्ठी में कवियों ने बांधा समां,पुस्तक का विमोचन

//

झांसी। सीपरी बाजार स्थित शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान, शास्त्री भवन में मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमान सिंह प्रहरी द्वारा रचित पुस्तक ‘न्याय की तलाश’ का अतिथियों ने विमोचन किया। संगोष्ठी में शहर के साहित्यकारों, कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक वातावरण को रसपूर्ण बनाया।

सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाकवि डॉ. सुखराम चतुर्वेदी ‘फौजी’ रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. निहालचंद शिवहरे ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’, डॉ. प्रतापनारायण दुबे, डॉ. अरुण कुमार हिंगवासिया, डॉ. ब्रजलता मिश्रा, संजय पटवारी, नीलम गुप्ता और शायर जब्बार शारिख सहित अन्य साहित्यकार शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ब्रजलता मिश्रा की स्वरचित सरस्वती वंदना से हुआ।

कविताओं में दिखे नव रस के रंग

संगोष्ठी में गया प्रसाद वर्मा, मधुरेश, आरजू अग्रवाल, रामलखन सिंह परिहार, कैलाश नारायण मालवीय, तेजभान सिंह बुंदेला, मंजू ओमर, सुधा सक्सेना, संजय तिवारी राष्ट्रवादी, हरशरण शुक्ल, कामता प्रसाद प्रजापति, अरविंद त्रिपाठी, दिलीप कुमार अग्रवाल, डॉ. शील कुमार कोपरा, आरिफ शहडोली और केवी मजूमदार सहित कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। भक्ति, वीर, करुण और श्रृंगार रस की रचनाओं ने श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

अतिथियों ने किया पुस्तक का विमोचन

डॉ. नीति शास्त्री ने सभी अतिथियों और साहित्यकारों का स्वागत करते हुए ‘न्याय की तलाश’ पुस्तक का परिचय दिया। इसके बाद अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान आगामी 4 से 13 दिसंबर तक झांसी में प्रस्तावित पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पं. प्रदीप मिश्रा की कथाओं के आयोजन के लिए साहित्य प्रेमियों को आमंत्रण पत्र देकर कथा श्रवण की अपील भी की गई।

कार्यक्रम में दीपक यादव, अब्दुल रशीद, शीलू गौतम, नीरज सिंह, विभा पांड्या सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. नीति शास्त्री ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. सुखराम चतुर्वेदी ‘फौजी’ ने किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 कचहरी गेट पर पीएनबी एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!