बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. मुहम्मद नईम बने इंडियन सोशल साइंस एकेडमी के संयुक्त सचिव

//

झांसी। महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालयके समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य एवं बुंदेलखंड के सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय शिक्षाविद् डॉ. मुहम्मद नईम को इंडियन सोशल साइंस एकेडमी की कार्य परिषद का संयुक्त सचिव नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति बाबा साहब अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित एकेडमी की कार्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई।बुंदेलखंड विश्वविद्यालयडॉ. मुहम्मद नईम लंबे समय से उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय, शोध, अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके शैक्षणिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. नईम एकेडमी की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों और संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक और गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Next Story

टहरौली बार संघ चुनाव में घमासान, वैधता और पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!