झांसी ।जनपद के बबीना छावनी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला और 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। दोनों यहां टूंका रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित हुए सेना के एक वाहन की चपेट में आ गईं।

मृतकों की पहचान निवाड़ी जिले के चकरपुर निवासी अंगूरी अहिरवार (50 ) पत्नी मनीराम और सेजल (1) पुत्री बद्री अहिरवार के रूप में हुई है।

शनिवार रात बबीना छावनी स्थित कारसदेव ठाकुर बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन था। अंगूरी अहिरवार पड़ोस में रहने वाली सेजल के साथ भंडारे में शामिल होने गई थीं। भंडारे के बाद दोनों ऑटो से वापस लौट रही थीं। रास्ते में ऑटो खराब हो जाने के बाद दोनों पैदल रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रही थीं।
सूत्रों के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास सेना के वाहन के अचनाक ब्रेक फेल हुए और दोनो अनियंत्रित हुए वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वाहन पर टैंक ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया सैन्य वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करीब 500 मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। सूचना मिलते ही बबीना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
