झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र में हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह कार और सीएनजी ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ऑटो में लगी भीषण आग:
हादसे के वक्त ऑटो में कई यात्री सवार थे। ऑटो में तेज़ी से आग फैली और देखते ही देखते पूरा ऑटो ज़बरदस्त आग की चपेट में आ गया दुर्घटना में चार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी , जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। हादसा किस वजह से हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
