रवि शर्मा

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो विभाग की  प्राथमिकता : रवि शर्मा

//

झांसी । गर्मी के मौसम में झांसी महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर  नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

यहां  आयुक्त सभागार, में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विधायक रवि शर्मा, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता (शहरी/ग्रामीण) तथा अधिशासी अभियंताओं ने सहभागिता की।बैठक के दौरान नगर विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, इसलिए अब उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के बिजली बिल समय से उनके मोबाइल अथवा व्हाट्सएप पर भेजे जाएं तथा बिलिंग प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही गर्मियों में लगातार और सुचारु बिजली आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में विद्युत विभाग की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए फीडर मैनेजमेंट को मजबूत बनाने, नियमित मेंटेनेंस शेड्यूल लागू करने तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित मरम्मत व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

मण्डलायुक्त ने स्मार्ट मीटर प्रीपेड व्यवस्था समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को सुचारु बिलिंग सुविधा उपलब्ध कराने, शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक सशक्त बनाने तथा बिलिंग में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गर्मियों में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए कंट्रोल रूम की सतत निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही लाइन लॉस कम करने और विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विकास या विनाश :23 करोड़ खर्च ,सौंदर्यीकरण की कीमत पर बदहाल हुआ नारायण बाग

Next Story

2027 चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुरेश खन्ना

Latest from Jhansi

वैज्ञानिक विधि से ककोड़ा की खेती कर किसान कम समय में करें अधिक आय अर्जित  : डॉ. आशुतोष सिंह

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष सिंह ने किसानों को

error: Content is protected !!