वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना

2027 चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुरेश खन्ना

//

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अब अधिक दूर नहीं हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और मनोयोग के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्नागुरुवार को झांसी महानगर पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक के बाद सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का परचम लहराने का कार्य किया है।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना

उन्होंने हाल ही में पश्चिम बंगाल में मिली भाजपा की ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन क्षमता और जनसमर्पण का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, विनोद नायक, विकास कुशवाहा, संजीव अग्रवाल ‘लाला’, चेतन ओझा, कपिल बिरसैनिया, अनूप करोसिया, नारद अग्रवाल, अंकित साहू, प्रिंस कुशवाहा, सुरेन्द्र पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो विभाग की  प्राथमिकता : रवि शर्मा

Next Story

वैज्ञानिक विधि से ककोड़ा की खेती कर किसान कम समय में करें अधिक आय अर्जित  : डॉ. आशुतोष सिंह

Latest from Jhansi

वैज्ञानिक विधि से ककोड़ा की खेती कर किसान कम समय में करें अधिक आय अर्जित  : डॉ. आशुतोष सिंह

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष सिंह ने किसानों को

error: Content is protected !!