मणिपुरी ईसाई युवती की मौत

मणिपुरी ईसाई युवती की मुस्लिम मित्र के घर संदिग्ध मौत, दफ़नाने की कोशिश से उठे सवाल

//

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में एक मणिपुरी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान टेरेसा उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है, जो शहर के एक स्पा सेंटर में काम करती थी और अपनी मुस्लिम महिला मित्र के घर रह रही थी।मणिपुरी ईसाई युवती की मौतयह मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के बीआईसी कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवती की मौत के बाद उसकी मित्र जोया और उसके भाई ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को कब्रिस्तान में दफनाने की कोशिश की।मणिपुरी ईसाई युवती की मौत

कब्रिस्तान सदर के अनुसार :

कब्रिस्तान के सदर मो . इमरान खान के अनुसार, मौके पर पहुंचे जोया और उसके भाई मृतका के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके । दोनों पहले कानपुर चुंगी स्थित कब्रिस्तान पहुंचे, जहां से उन्हें लौटा दिया गया। इसके बाद वे जीवन शाह चौराहे स्थित कब्रिस्तान पहुंचे, लेकिन वहां भी कब्रिस्तान प्रबंधन ने आवश्यक दस्तावेज न होने और मृतका के ईसाई समुदाय से होने की जानकारी मिलने पर दफनाने से इनकार कर दिया।मणिपुरी ईसाई युवती की मौतमृतका की मित्र जोया ने बताया कि मृतक युवती टेरेसा उर्फ सिम्मी उसके साथ नंदनपुरा के आगे स्थित एक स्पा सेंटर में काम करती थी और वह सिम्मी को 3 -4 माह से जानती थी । एक ही जगह पर काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई । सिम्मी के पास ज्यादा पैसे नहीं थे इसकी वजह से उसने सिम्मी को अपने घर में रख लिया था ।कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसने दिल्ली में सिम्मी के पति को उसकी हालात के बारे में जानकारी दी लेकिन उसने पैसों की कमी के चलते आने से इनकार कर दिया ।मणिपुरी ईसाई युवती की मौत जोया का कहना है कि उसने लगातार सिम्मी का इलाज कराया। कल वह उसे खैराती में भी दिखाने ले गई लेकिन जिला अस्पताल में उसकी हालत खराब बताते हुए मेडिकल ले जाने के लिए कहा । इसके बाद कल शाम सिम्मी की मौत हो गई । मौत की पुष्टि जोया या उसके भाई ने किसी चिकित्सक द्वारा नहीं कराई। जोया ने यह भी बताया कि सिम्मी और उसका भाई लिव-इन में रह रहे थे । जोया के भाई ने बताया कि वह लगभग 4 महीने से सिम्मी के साथ संबंध में था और उसे नहीं पता था कि उसकी शादी हो चुकी है ,उसको टीबी की बीमारी थी और वह बहुत ज्यादा शराब भी पीती थी।

परिजनों के आरोप:

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिम्मी का पति जॉनसन अपने मित्र अमन सिंह दिल्ली निवासी के साथ झांसी पहुंचा। जॉनसन को अच्छी हिंदी ना आने की वजह से अमन ने बताया कि उसके दोस्त जॉनसन की पत्नी सिम्मी की मौत हो जाने की जानकारी उन्हें कल शाम मिली, जिसके बाद वह लोग आज सुबह झांसी आ पहुंचे। जहां पर आकर उन्हें पता चला कि सिम्मी जिस महिला मित्र के साथ रह रही थी, उसी के भाई के साथ उसके संबंध थे । सिम्मी और जोया का भाई  लिव-इन में रह रहे थे।मणिपुरी ईसाई युवती की मौत

अमन ने जोया और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिम्मी ईसाई है और यह लोग बिना सिम्मी के पति की इजाजत के उसके शव को यहां कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले आए । इससे पहले ना तो उन्होंने सिम्मी की मौत के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी दी गयी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया और जब उन लोगों ने सिम्मी की मौत की वजह जानने की कोशिश की, तो यह लोग कोई ऊपरी साया होने की बात कह रहे हैं ।

उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि जोया के पास सिम्मी का फोन है और वह फोन भी नहीं दे रही है। उस फोन में सारी जानकारियां होंगी जिसे जोया ने अपने कब्जे में ले लिया है। अमन ने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच कराये जाने और मृतका के पति को इंसाफ दिलाने की मांग की है ।

इन आरोप प्रत्यारोपों के बीच पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।प्रथम दृष्टया मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है । जोया और उसके भाई द्वारा लगातार दी जा रही विरोधाभासी जानकारी से कई प्रश्न उठ रहे हैं ,जिसके जवाब पुलिस को जांच में खंगालने पड़ेंगे ।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अग्निशमन सप्ताह में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, प्रतियोगिताओं का आयोजन

Next Story

सम्मान अभियान के तहत बड़ागांव में डॉ. अंबेडकर पर संगोष्ठी आयोजित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!