भारतीय जनता पार्टी

सम्मान अभियान के तहत बड़ागांव में डॉ. अंबेडकर पर संगोष्ठी आयोजित

//

झांसी,। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत बबीना विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव नगर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित एवं शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व की दिशा में प्रेरित करते हैं।

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का राष्ट्र निर्माण और सामाजिक न्याय में योगदान अविस्मरणीय है। उनके विचार आज भी एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

बबीना विधायक राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समान अधिकार के सपनों को साकार करने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजीव सिंह उपस्थित रहे। मंच पर अरविंद राजपूत, विनोद नायक, अमर सिंह कुशवाहा, रानू देवलिया, कपिल बिरसैनिया, बृजेंद्र सिंह राजपूत, श्रीलाल अहिरवार, कल्याण वंशकार, जितेंद्र धानुक, राजीव वर्मा, वीरेंद्र वंशकार एवं प्रवेश अहिरवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया। आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा, बड़ागांव मंडल के तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस अवसर पर धर्मेंद्र अहिरवार, रवि राजपूत, धीरज अग्रवाल, बिरजू कुशवाहा, राहुल कुर्ली, महीपत सिंह यादव, भर्ती शरण नायक, मनोज शर्मा, अजय राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मणिपुरी ईसाई युवती की मुस्लिम मित्र के घर संदिग्ध मौत, दफ़नाने की कोशिश से उठे सवाल

Next Story

झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश राजपूत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!