टिकट जांच में हड़कंप

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे का शिकंजा, झांसी-उरई खंड और मुरैना में टिकट जांच में हड़कंप

/

झांसी। झांसी मंडल रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ  सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर विशेष फोर्ट्रेस चेक अभियान चलाकर 152 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 1.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों व आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई। सघन जांच के चलते बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया और टिकट खिड़कियों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान 14 ट्रेनों के साथ महिला और दिव्यांग कोचों की भी विशेष जांच की गई।

इसी क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-उरई रेलखंड पर चलाए गए जांच अभियान में 32 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर 25,210 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं एक दिन पहले ग्वालियर-भिंड खंड में हुई टिकट जांच में 25 प्रकरण दर्ज कर 13,165 रुपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया।

झांसी मंडल ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील करते हुए कहा है कि बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पीडीए जन पंचायत की तैयारी में जुटी सपा,महेश कश्यप ने गांवों में किया जनसंपर्क

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!