पुलिस भर्ती परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा: झांसी प्रशासन रहा अलर्ट, 4,939 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

//

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस सोमवार को जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर के माध्यम से की गई।पुलिस भर्ती परीक्षाजिलाधिकारी गौरंग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने कमांड कंट्रोल रूम का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था को परखा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या फर्जी अभ्यर्थी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवेश पत्रों और पहचान पत्रों का गहन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर सक्रिय रहे। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, एंड्रॉयड फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जबकि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला शिक्षिकाओं द्वारा कराई गई।

परीक्षा नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि पहली पाली में कुल 11,424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,948 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,476 अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में भी 11,424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 8,961 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,463 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 22,848 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 17,909 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4,939 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Next Story

झांसी रेल मंडल ने स्क्रैप निस्तारण से कमाए 5.81 करोड़ रुपये

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!