वाहन चोर गिरफ्तार

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

//

झांसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबाद में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोछाभांवर स्थित चार्जिंग स्टेशन के पास से विशाल यादव, रानू परिहार उर्फ कृष्णा, राजकुमार और एहसान उर्फ तौहीद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं और उन्हें बेचने के लिए शहर ला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें होंडा शाइन, होंडा ड्रीम योगा, हीरो होंडा पैशन प्लस, सीबीजेड, हीरो सीडी डीलक्स और टीवीएस फीनिक्स समेत अन्य बाइक शामिल हैं। बरामद वाहनों में से कुछ के संबंध में थाना नवाबाद और सीपरी बाजार में पूर्व से वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरोह का एक अन्य सदस्य विक्की परिहार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का वाहन चोरी से संबंधित आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना नवाबाद पुलिस टीम ने अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘पीडीए का नहीं बचा कोई अस्तित्व’, झांसी में विपक्ष पर बरसे पंकज चौधरी

Next Story

पुलिस भर्ती परीक्षा: झांसी प्रशासन रहा अलर्ट, 4,939 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!