स्मार्ट मीटर का विरोध हुआ तेज़

स्मार्ट मीटर का विरोध हुआ तेज़, ऊर्जा मंत्री को हटाने को लिखे गए खून से पत्र

//

झांसी। स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में झांसी में कांग्रेस का आंदोलन उग्र होता नजर आ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को खून से पत्र लिखकर ऊर्जा मंत्री को पद से हटाने की मांग की।स्मार्ट मीटर का विरोध हुआ तेज़प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है और इसमें पारदर्शिता की कमी है। उनका कहना है कि पहले मीटर निशुल्क लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब प्रति मीटर करीब 12 हज़ार रूपए  तक वसूले जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।स्मार्ट मीटर का विरोध हुआ तेज़इस मौके पर श्री जैन ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण झांसी की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि जनहित का मुद्दा है, जिसमें विभिन्न संगठनों और वर्गों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोगों ने अपने खून से पत्र लिखकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार पत्र लिखे जाने के बावजूद सरकार इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस घटनाक्रम के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और स्मार्ट मीटर का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बंगाल चुनाव में यूपी के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की धमक

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!