ऑनलाइन सट्टा गिरोह का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

//

झांसी । जनपद   में  नवाबाद थाना पुलिस और एसओजी टीम  ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल, नगदी और अवैध तमंचा बरामद हुआ है ।ऑनलाइन सट्टा गिरोह का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तारयहाँ पुलिस लाइन में पत्रकारों को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि झांसी के नवाबाद थाना पुलिस मंगलवार को  चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि करगुवाँ जी  जी मार्ग पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है ,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो थाना  बबीना का  निवासी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 29 वर्ष है।ऑनलाइन सट्टा गिरोह का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन,22,400 रुपये नगद,एक अवैध तमंचा 315 बोर जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।इन मोबाइल फोन में VKT99, Vanky12, Max24, Vivekji, DLF99, Ex99 और Tex99 जैसी वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा था।जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के जरिए लोगों को जोड़ता था ।ऑनलाइन सट्टा गिरोह का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तारउसके मोबाइल से करीब 01 करोड़ 56 लाख से ज्यादा डिजिटल कॉइन्स और करीब 25 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में पाए गए हैं। पुलिस ने 13 बैंक खातों को चिन्हित कर उनकी रकम फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

इस गिरोह में कई अन्य आरोपी  भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकएंड लिंक खंगाल रही है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और इस पूरे ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

झांसी के एसएसपी  इस मामले का खुलासा करने वाली पूरी टीम को 25000 रुपए से पुरस्कृत किया है ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Next Story

बालू माफिया का आतंक, किसानों की जमीन पर जबरन खनन के आरोप

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!