झांसी के बबीना में पुलिस मुठभेड़

झांसी पुलिस मुठभेड़: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

//

झांसी।जनपद में झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में बबीना थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । थाना बबीना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह  खुलासा किया गया  है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा

क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह ने दी जानकारी :

क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह ने बताया कि 30 जून 2026 की रात चौकी भेल , थाना बबीना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना बबीना पर मुकदमा अपराध संख्या 202/2026 दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए थाना पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार सक्रिय थी तथा एसओजी टीम के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना बबीना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गोपालपुरा रोड स्थित खैलार नहर के पास संदिग्धों की घेराबंदी कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने बचने के उद्देश्य से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी कदीर खान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी रियासत भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपियों की पहचान:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत निवासी सूरनगर, थाना कोतवाली उरई (जनपद जालौन) तथा कदीर खान निवासी भानसीपुर, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है । मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जल जीवन मिशन :पाइपलाइन डालने से टूटी सड़कों की मरम्मत होगी एजेंसियों के जुर्माने से

Next Story

शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं, तो रुकेगा वेतन:जिलाधिकारी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!