पुलिस के मुताबिकजीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की टीम रेलवे स्टेशन के ग्रुप डी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित यार्ड में खंभा नंबर 0RD 95 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिराता बड़ारायता पुत्र पीतर बड़ारायता निवासी गुरीगुड़ा, पोस्ट अंतराबा, थाना अडवा, जिला गजपति, ओडिशा और स्टीफन बड़ारायता पुत्र इस्माइल बड़ारायता निवासी बिरिकोटा, थाना अडवा, जिला गजपति, ओडिशा के रूप में हुई है।
मामले में जीआरपी थाना झांसी में मु0अ0सं0 294/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और कांस्टेबल मोहित मिश्रा शामिल रहे।
