साइबर ठगी

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, 50 हजार रुपये वापस

//

झांसी। साइबर ठगी के खिलाफ झांसी पुलिस की कार्रवाई का असर सामने आया है। थाना बबीना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़ित को ठगी गई रकम में से 50 हजार रुपये वापस दिला दिए। पीड़ित के साथ कुल 1 लाख 72 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी हुई थी।

कृष्णा नगर, आरामशीन, सिमरावारी निवासी पर्व अग्रवाल पुत्र धर्मप्रकाश अग्रवाल के साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत पर साइबर शिकायत संख्या 33104250049753 दर्ज की गई थी। मामले में थाना बबीना पर मुकदमा अपराध संख्या 091/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बबीना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की और ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये होल्ड कराए। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से यह धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई।

पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के लिए आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक ठगी होने के बाद शुरुआती 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। पीड़ित को बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करनी चाहिए या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय रहते शिकायत होने पर ठगी की रकम को होल्ड अथवा फ्रीज कराकर वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

रकम वापसी कराने वाली टीम में थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर, उपनिरीक्षक अतुल कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में अनोखा राजनीतिक कार्यक्रम, तुलादान के बाद सिक्कों पर टूटे कार्यकर्ता

Next Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!