भारतीय जनता पार्टी

बूथ मजबूत होगा तो संगठन होगा मजबूत : सुधीर सिंह

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने आगामी संगठनात्मक अभियानों और चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रेम नगर मंडल के बहादुर मैरिज गार्डन में वरिष्ठ एवं नए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और नए कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के समन्वय से संगठन को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रेम नगर मंडल को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ को सक्रिय और प्रभावी बनाने तथा मंडल को आदर्श मंडल के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क और संवाद बढ़ाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती चुनावी और सामाजिक सफलता का आधार है। कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रवास कर आमजन से जीवंत संवाद स्थापित करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।

बैठक के दौरान वरिष्ठ और नए कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव जिलाध्यक्ष के सामने रखे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ‘नशामुक्त झांसी’ को लेकर भी युवा संवाद और जनजागरूकता की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का समापन,80 से अधिक बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!