33वीं वाहिनी पीएसी

33वीं वाहिनी पीएसी में 586 नवआरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

/

झांसी। वीरांगना नगरी झांसी में 33वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में उत्तर प्रदेश पुलिस के 586 नव नियुक्त आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।33वीं वाहिनी पीएसीपीएसी के इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 586 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण पूर्ण किया।33वीं वाहिनी पीएसीसेनानायक के निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों ने समन्वय, अनुशासन और दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी प्रत्युष कुमार के नेतृत्व में परेड की सभी कार्यवाहियां सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लाइव संबोधन कर नवआरक्षियों को शुभकामनाएं दीं।

33वीं वाहिनी पीएसी

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जीआरपी विपुल श्रीवास्तव, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण एवं आर्मी कैण्टोनमेंट के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।33वीं वाहिनी पीएसीप्रशिक्षण के अन्तिम चरण में सम्पन्न हुई अन्तः एवं बाह्य विषयक परीक्षाओं के सम्पूर्ण विषयों में 1500 में से 1248 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिक्रूट आरक्षी शिवम तिवारी को सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु घोषित किया गया। अंत में सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा व सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति जन सैलाब द्वारा करतल ध्वनि से नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साह वर्धन करते हुए परेड मार्च पास्ट की सराहना की गई एवं कार्यक्रम का आनन्द लिया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक, पुलिस व सैन्य अधिकारी, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फायरिंग कर अपहरण के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त  

Next Story

पुलिस लाइन में नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, एडीजी ने खेलकर किया शुभारंभ

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!