तीन शातिर चोरों के कब्जे से बरामद की 07 मोटरसाइकिल

गरौठा पुलिस ने तीन शातिर चोरों के कब्जे से बरामद की 07 मोटरसाइकिल

//

झांसी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गरौठा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना गरौठा पुलिस ने विवेक सिंह, सूर्यसेन उर्फ पहलवान और विकेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च 2026 को कस्बा गरौठा स्थित जायसवाल विवाह घर से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा करते हुए कुल 7 बाइक बरामद की हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जाम की समस्या में सुधार के लिए डीएम ने दिया 14 मई तक का अल्टीमेटम

Next Story

भाई की हत्या और दूसरे पर हमले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!