झांसी। महानगर में झांसी जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान जिलाधिकारी गौरांग राठी के मुख्य आथित्य में बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए शरबत एवं गर्मी से बचाव हेतु तौलिया वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने अपने हाथों से रहागीरों को शरबत एवं तोलिया वितरण किया । सैकड़ों की संख्या में यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष अनूप यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत 7 से 8 हजार लोगों को शरबत व गर्मी से बचाव हेतु तोलिया का वितरण किया गया है। बड़ी संख्या में ऑटो चालक, राहगीरों, विद्यालय के छात्र शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी है इस तरह का आयोजन होता रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उन्होंने जिला अधिकारी से यात्री शैड बनवाने की मांग रखी थी, जिसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को आदेशित किया था यात्री शैड का भी निर्माण कार्य चालू हो गया है जिसका जिला अधिकारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया है।
