झांसी नगर निगम में प्रदर्शन

लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का झांसी नगर निगम में प्रदर्शन

/

झांसी।महानगर में  नगर निगम द्वारा प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि और उसके दायरे के विस्तार के विरोध में शुक्रवार को शहर के व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी ने किया।

व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए लाइसेंस शुल्क को “अतिरिक्त कर का बोझ” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि व्यापारियों पर पहले से ही करीब 16 प्रकार के कर लागू हैं, ऐसे में एक और शुल्क थोपना न्यायोचित नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में व्यापारी वर्ग महंगाई, जटिल कर व्यवस्था, बिजली समस्याओं और अन्य व्यावसायिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में लाइसेंस शुल्क में वृद्धि न केवल व्यापारियों को हतोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगी।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।इस दौरान पार्षद संजीव गुप्ता, बाल स्वरूप साहू, सुनील नैनवानी, कुलदीप सिंह दांगी, राजेश बिरथरे,अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक बाजपेई ने किया।

व्यापारियों की प्रमुख मांगें

लाइसेंस शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए
नए व्यापारों पर अतिरिक्त शुल्क लागू न किया जाए
मौजूदा कर व्यवस्था को सरल बनाया जाए

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट का गिरफ्तार मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

Next Story

राहगीरों को शरबत एवं गर्मी से बचाव के लिए तौलिया वितरण

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!