निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

सीपरी बाजार में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

/

झांसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जनपद में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण और निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को चमनगंज चौकी, सीपरी बाजार क्षेत्र में एक निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

यह पहल जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर झांसी गौरांग राठी के निर्देशन में संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में प्रभारी नागरिक सुरक्षा/नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, प्रभारी उप नियंत्रक अजय यादव, वरिष्ठ सहायक नियंत्रक सुनील सिंह एवं प्रभारी सहायक नियंत्रक सुमित गौर के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा द्वारा प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की। आयोजन में प्रभारी डिवीजनल वार्डन अंबिका श्रीवास्तव एवं घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रगति शर्मा की विशेष भूमिका रही।

अधिकारियों ने जनपद वासियों से अपील की कि इस भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को जल, शरबत, छाछ, सत्तू एवं बेल का शरबत आदि उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा में योगदान दें।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राहगीरों को शरबत एवं गर्मी से बचाव के लिए तौलिया वितरण

Next Story

झांसी भाजपा ने घोषित किए सोशल मीडिया व आईटी संयोजक

Latest from Jhansi

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

error: Content is protected !!