महाराणा प्रताप जयंती

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

/

झांसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शनिवार को भारत माँ के अमर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सुधीर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे कालजयी महानायक थे, जिन्होंने स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की आन, बान और शान से कभी समझौता नहीं किया। हल्दीघाटी के युद्ध से लेकर संघर्षपूर्ण जीवन तक उनका साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का गौरवशाली जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को शौर्य, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Story

पीजीटी परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण सम्पन्न, 2183 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!