भोपाल की सांसद

संविधान की धज्जियां उड़ाने वालों का सच जनता अब समझ चुकी है: साधवी प्रज्ञा

//

झांसी 27 अगस्त । वीरांगना नगरी झांसी आयीं भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज बिना किसी दल विशेष का नाम लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की धज्जिया उड़ाकर देश में आपातकाल थोपने वालों के वंशज खुद को आज संविधान का रक्षक बताते है तो संविधान के तहत देश में लागू नियम कानून पर चलने वाले को संविधान का भक्षक बताया जाता है लेकिन देश की जनता इन लोगों के दोगले चरित्र को समझ चुकी है और इनके झांसे में अब नहीं आने वाली है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकु

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मुक्ताकाशी मंच पर आज आयोजित रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि  देश में अपने हितों को साधने के लिए जबरन आपातकाल थोपने वालों के वंशज आज कहते हैं कि वह संविधान की रक्षा कर रहे हैं। नहीं चाहिए तुम्हारी ऐसी रक्षा संविधान हमारा है।संविधान हमारे देश के लोगों ने बनाया है और संघ ही उसकी रक्षा करेगा। संघ ने हमेशा संविधान की रक्षा की उसकी हर बात को माना लेकिन जिन्होंने संविधान को तोड़ा वह खुद को रक्षक बताते हैं और जो संविधान के नियम और कानून पर चलकर जीवन जीते हैं वह भक्षक। यह उल्टी परिभाषा जनता समझ नहीं पा रही थी लेकिन अब जनता समझ चुकी है । उसे अब भ्रमित नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब भारत को  अखंड करने वाली सत्ता बनाने में हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। इसी संकल्प को रक्षा बंधन पर लेना है। आज विनाश काल समाप्त हो गया है। अमृत काल के विजय शंखनाद के साथ राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाते हुए विश्वगुरु बनाना है। इसके लिए भारत माता को रक्षा सूत्र बांधकर हमें उनकी अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना है। विनाशकाल चला गया अब सिर्फ विजय का  शंखनाद है ।

साध्वी प्रज्ञा ठाकु

साध्वी ने कहा “ हम भारत माता को राखी बांधते हैं क्योंकि मां को रक्षा का वचन देते हैं कि कोई संकट नहीं आने देंगे, सुरक्षित रखेंगे, अखंड रखेंगे।इस देश में जिनका शासन रहा  उन्होंने न जाने कैसे कैसे समझौते कर देश के खंड खंड कर दिये और लोगों को पता भी नही चला। आज देश में वह सरकार है खंड हो चुके हिस्सों को देश के साथ मिलाकर अखंड करना है।  धारा 370 को हटाकरा देश को अखंड करने का काम शुरू कर दिया है ,थोड़ा से बचा है पीओके, वह भी जल्द अखंड कर लेंगे। सकंल्प है , इस संकल्प के साथ हम आज भगवा ध्वज को राखी बांधेंगे।भारत मांता का राखी बांधेंगे। यह संकल्प होते हैं इसी को रक्षाबंधन कहते हैं।”

भोपाल सांसद ने कहा यह बुंदेलखंड की धरा वीरों की धरा है यहां के वीरों ने  अपने शौर्य से इसे सींचा है और दुश्मनों को परास्त किया है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने शौर्य की गाथा यहां लिखी है।जो सुन सकता है ,वहीं कुछ कर सकता है। मैं सुन सकती हूं इसलिए आज वक्त हूं और जब बोलती हूं तो विवाद पैदा कर दिया जाता है।

जो समाजद्रोही है ,देश को विघटन की ओर ले जाने वाले हैं उन्होंने  शुरू से ही एक नेरेटिव बनाया “ हिंदू विरोधी”। हिंदुओं के पक्ष में जो बोलेगा उसका बयान विवादित होना निश्चित है। हिंदू के पक्ष में, धर्म के पक्ष में , अपनी पूजा पद्धति के बारे में बात करना ,हिंदुत्व की बात करना, हिंदू के संरक्षण की बात करना, हिंदुत्व के विचार को प्रसारित करने की बात करना ,इन सभी को शुरूआत से विवादित बनाया गया है। समाज के विघटनकारी लोग जो समाज में व्याप्त हैं, जिन्होंने लंबे समय तक देश पर शासन किया है, उनकी नीति रही है कि हिंदू को दबाओ तभी हमार अस्तित्व बचा रहेगा अन्यथा हम ज्यादा दिन तक नहीं बचेंगे इसलिए आजादी के बाद हिंदू को सदैव प्रताडित किया गया,शोषण किया गया।

भोपाल की सांसद

उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। तो शिवजी के स्थल पर उथल – पुथल मची हुई है और मथुरा भी दूर नहीं है। अब भारत को विश्व गुरू बनाने का वक्त आ गया है।  उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि भारत को विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित करेंगे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह कहा कि रक्षाबंधन का पर्व जाति धर्म के बंधन से ऊपर उठकर है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मां लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी और भगवान विष्णु को उसके बदले में ले गए । हम सब जानते हैं कि जहां भी बहन को जरूरत पड़ती है भाई रक्षा सूत्र का मान रखने के लिए यहां आता है। यह सांस्कृतिक धरोहर के रूप में लंबे समय से चली आने वाली प्रथा है। आज समाज में महिला,महिला को और पुरुष, पुरुष को भी रक्षाबंधन सूत्र बांधते हैं। एक समय था जब यह मानना था कि बहने ही भाई को राखी बांधेंगी, लेकिन आज उससे आगे प्रचलन बड़ा है। आज 50 प्रतिशत लड़कियां कृषि की शिक्षा ले रही हैं। उनके सापेक्ष लड़कों की संख्या कम है। आज जो भी रक्षा देने में सक्षम है। वह दूसरे को रक्षा प्रदान कर सकता है।

इस मौके पर महानगर संघ चालक सतीशशरण अग्रवाल, विभाग प्रचारक अखंड प्रताप, विभाग संघ चालक शिवकुमार भार्गव,महानगर प्रचारक सक्षम,सांसद अनुराग शर्मा,पूर्व मंत्री रवीन्द्र शुक्ल, कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, महापौर बिहारीलाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, चौधरी धर्मेंद्र जयपाल बायम ,अकिंचन ,राहुल ,मयंक बसु सौरभ जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन जयदेव पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पुरूषोत्तम स्वामी, रामतीर्थ सिंघल, संजय दुबे, संतराम पेन्टर, किरन राजू बुकसेलर, कुलदीप,गोकुल दुबे, संजीव बुधौलिया,समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन महानगर कार्यवाह डॉ. मुकुल पस्तोर,ने किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विकसित बुंदेलखंड की संकल्पना को साकार करेगा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय: शिव प्रताप शुक्ल

Next Story

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर को नमन करने उनकी कर्मभूमि झांसी में होंगे योगी

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)