आपे और कार की भिड़ंत

आपे और कार की भिड़ंत में सात लोग हुए घायल

/

झांसी 18 अगस्त । झांसी के सदर बाजार थानाक्षेत्र में मून सिटी के पास एक आपे और कार में हुई टक्कर में सात लोग घायल हो गये।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में आपे चालक की हालत गंभीर है लेकिन बाकी की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

आपे और कार की भिड़ंत

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार एक ही परिवार के लोग दर्शन के लिए ओरछा धाम जा रहे थे तभी मून सिटी के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने आपे में जोरदार टक्कर मार दी  जिससे आपे सड़क पर पलट गयी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और घायलों को बाहर निकाला।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बिल्ली ने पहुंचाया शातिर चोरों को सलाखों के पीछे

Next Story

ललितपुर में बाइक से गिरकर महिला की मौत

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!